नेपाल में हुए भूस्खलन में बिहार के चार युवकों की हुई मौत
नेपाल में हुए भूस्खलन में बिहार के चार युवकों की हुई मौत 
बिहार

Nepal में हुए भूस्खलन में बिहार के चार युवकों की हुई मौत, चारों के परिवार का रो-रो के बुरा हाल

किशनगंज, एजेंसी। नेपाल में भूस्खलन से किशनगंज के चार किशोरों की मौत हो गई। चारों मजदूरी के लिए किशनगंज से नेपाल गए थे लेकिन इस हादसे ने चारों की जान ले ली। मृतकों में जिले के दिघलबैंक थाना क्षेत्र के बैरबन्ना निवासी मो. अब्दुल, मो. तौसीफ, मो. मुजफ्फर और मो. अजीमुद्दीन (चारों 16 से 18) हैं। चारों नेपाल में ही मजदूरी करते थे। उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस मृत युवकों के परिजनों से बातचीत कर रही

दिघलबैंक थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने शनिवार को बताया कि घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों ने पुलिस को दी। शवों का पोस्टमार्टम नेपाल में ही होगा। फिलहाल किशनगंज पुलिस परिजनों से बातचीत कर रही है।