mukhtar-alam-to-receive-maithili-savi-award-for-his-significant-contribution-in-maithili-language-uplift
mukhtar-alam-to-receive-maithili-savi-award-for-his-significant-contribution-in-maithili-language-uplift 
बिहार

मैथिली भाषा उत्थान में अहम योगदान पर मुख्तार आलम को मिलेगा मैथिली सेवी सम्मान

Raftaar Desk - P2

सहरसा,02 फरवरी(हि.स.)।मैथिली भाषा एवं साहित्यिक उत्थान और जन-जागृति के लिए किए गए अनेक महत्वपूर्ण काम को देखते हुए सहरसा के युवा साहित्यकार,मैथिली भाषा अभियानी व पेशे से शिक्षक मुख्तार आलम को सामाजिक, सांस्कृतिक समिति मधुबनी ने मैथिली सेवी सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है। यह सम्मान सोमवार आठ फरवरी को मधुबनी में प्रदान किया जाएगा।इससे पूर्व में भी मुख्तार आलम को अखिल भारतीय मिथिला संघ दिल्ली,युवा विचार मंच जैसे संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।इन्होंने 2012 में राज्यस्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।मुख्तार आलम साहित्यिक, सामाजिक संस्था मैथिली शब्द लोक के संस्थापक एवं संचालक हैं।इस संस्था के बैनर तले मैथिली के विभिन्न कार्यक्रम करते रहते हैं। मुख्तार आलम को मैथिली सेवी सम्मान मिलने की घोषणा से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ ललितेश मिश्र,डॉ महेंद्र झा,डॉ राम चैतन्य धीरज,डॉ रामनरेश सिंह,अरविंद मिश्र नीरज,कुलानंद झा,केदार कानन,हरिशंकर श्रीवास्तव शलभ,मुक्तेश्वर सिंह,डॉ अरविंद श्रीवास्तव,रमण कुमार सिंह,डॉ अरुणाभ सौरभ,रमण झा,सुमन शेखर आजाद,रणविजय राज, डॉ.रफत परवेज,राजन झा,डॉ.रणजीत सिंह,सुभाष चन्द्र झा,मो.इफ्तेखार आलम,फारुख रजा,अकबर हुसैन,मृत्युंजय सिंह,संजीव कुमार चौधरी,दिलीप कुमार झा दर्दी,विपिन यादव,विशाल राय आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय-hindusthansamachar.in