mp-expresses-condolences-on-manchitji39s-death
mp-expresses-condolences-on-manchitji39s-death 
बिहार

मंचितजी के निधन पर सांसद ने व्यक्त किया शोक संवेदना

Raftaar Desk - P2

दरभंगा, 21 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अत्यंत ही दुखद समाचार जिले के हनुमाननगर प्रखंड से प्राप्त हुआ है। हनुमाननगर मंडल भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामशंकर चौधरी 'मंचितजी' का ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गया। इस दुखद घडी में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। ना ही अब उनके स्थान की भरपाई संभव है। जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि वे अभी भी उतने ही सक्रिय थे, जितना कि मंडल अध्यक्ष के समय में थे। सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना उनका स्वभाव था। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में विधान पार्षद अर्जुन सहनी, हरि सहनी, अजय पासवान, ज्योति कृष्ण झा लवली, सुजीत मल्लिक, अभय झा, अमलेश झा, राजेश रंजन, प्रेम कुमार रिंकू, विनय दास, ज्वाला चंद्र प्रमुख हैं। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/चंदा