mithlesh-paswan39s-nomination-to-the-post-of-badhara-bjp-mandal
mithlesh-paswan39s-nomination-to-the-post-of-badhara-bjp-mandal 
बिहार

बड़हरा भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष पद पर मिथलेश पासवान का मनोनयन

Raftaar Desk - P2

आरा,20 फरवरी(हि. स)।भारतीय जनता पार्टी के भोजपुर जिले के बड़हरा मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह संटू ने पार्टी के संगठन को और अधिक सशक्त और धारदार बनाने को ले पार्टी के बड़हरा मण्डल उपाध्यक्ष के पद पर मिथलेश कुमार पासवान का मनोनयन किया है। मण्डल अध्यक्ष संटू ने यह मनोनयन पासवान के पार्टी के प्रति सक्रियता और समर्पण को देखते हुए किया है। मण्डल के नव मनोनीत उपाध्यक्ष को भाजपा की नीतियों, केंद्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की जवाबदेही भी दी गई है। सामाजिक कार्यो से जुड़ कर पार्टी के प्रति लोगो का विश्वास हासिल करने की बात भी कही गई है। मिथलेश पासवान के मण्डल उपाध्यक्ष बनाये जाने पर बड़हरा के भाजपा कार्यकर्ता इंदल सिंह,रंजन कुमार,बाली,संतोष कुमार, पंकज कुमार,मुन्ना कुमार,रितेश कुमार राय सहित कई लोगो ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में पार्टी से अधिकाधिक लोग जुड़ कर भाजपा की नीतियों को घर घर तक पहुंचाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा