Message given to get rid of world peace stupa
Message given to get rid of world peace stupa 
बिहार

विश्व शांति स्तूप से नशा मुक्ति का दिया गया संदेश

Raftaar Desk - P2

बिहारशरीफ, 6 जनवरी (हि स)। देश के 10 राज्यो से आये समाजसेवियों ने विश्व शांति स्तूप से नशा मुक्ति आंदोलन के प्रणेता डॉ. आशुतोष कुमार मानव एवं सदभावना मंच (भारत) के संस्थापक दीपक कुमार के नेतृत्व में नशा मुक्ति एवम भाईचारा का संकल्प बुधवार को लिया। डॉ. मानव ने कहा कि आज युवा पीढ़ी एवम दुनिया भर के लोग नशे की चपेट में है ।नशा जहर है उसका परित्याग करे तभी देश और सम्पूर्ण मानवता का कल्याण होगा। समाजसेवी दीपक कुमार ने कहा कि विश्व शांति स्तूप से दुनिया भर में शांति का संदेश फैला है।आज फिर से समाजसेवियों ने प्रेम ,भाईचारा और सद्भावना फैलाने का संकल्प लिया है। यह एक अनूठा और ऐतिहासिक कार्यक्रम है। इस मौके पर समाजसेवियों ने कहा कि राजगीर सर्व धर्म समभाव का स्थल है।हमसभी संकल्प लेते है कि नशा मुक्ति एवं सदभावना का प्रचार प्रसार करेगे तभी मानवता का कल्याण होगा। इस मौके पर नेशनल यूथ अवॉर्डी डॉ.नम्रता आनंद जी , छत्तीसगढ़ से अल्पना देशपांडे ,महाराष्ट्र से डॉ. महेंद्र गागरे , शीतल कुमारी ,अर्चना मेडेबार , पाटिल मध्य प्रदेश के मंजूषा गौतम , दिल्ली मनीष शर्मा ,पंजाब से बीरेंद्र जैन, संजीव जी , छत्तीसगढ़ से प्रो.डॉ.अल्पना देशपांडे ,मणिपुर से तमफासना देवी सहित समाजसेवियों की टीम मौजूद रहे। संकल्प के बाद राजगीर पंडा कमिटी के सचिव विकाश उपाध्याय ने देश के 10 राज्यो के समाजसेवियों को जोरदार स्वागत करते हुए सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर राजगीर के प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथलेश बिहारी वर्मा ने जिले के ब्रांड एंबेसडर डॉ. मानव एवम सदभावना मंच के संस्थापक दीपक कुमार , निःशक्त आइकॉन डॉ.सुदर्शन सहित सभी को बधाई दिया और कहा कि मानवता के कल्याण हेतु सदैव तत्पर रहें हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद/चंदा-hindusthansamachar.in