marwari-women39s-conference-engaged-in-making-the-divyang-self-reliant
marwari-women39s-conference-engaged-in-making-the-divyang-self-reliant 
बिहार

दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी मारवाड़ी महिला सम्मेलन

Raftaar Desk - P2

बेगूसराय, 18 अप्रैल (हि.स.)। दिव्यांगों के जीवन में खुशहाली भरने के उद्देश्य से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन उनकी मदद में आगे आई है और ट्राई साइकिल का वितरण शुरू किया है। रविवार को विद्या अग्रवाल के आवास पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में तीन दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। बेगूसराय शाखा अध्यक्षा संगीता केडिया ने बताया कि हमारी टीम हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है। संस्था का उद्देश्य है बेरोजगारी को दूर करने के लिए रोजगार देकर अपने देश को सुदृढ़ बनाना। मानव सेवा हमारा परम धर्म और हमारी संस्कृति है। मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाकर चरितार्थ किया है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग कन्हैया कुमार अपने भरण पोषण के लिए बच्चो को पढ़ाना चाहते थे। लेकिन इनके पास आने जाने की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। बच्चे उनके पास पढ़ने के लिए कम संख्या आते थे। हम लोगों ने इनके जीवन को सुव्यवस्थित करने के लिए ट्राइसाइकिल उपलब्ध करवाकर दी। ताकि वो घर-घर जाकर ट्यूशन पढ़ा सकें। दिव्यांग दिलीप मालाकार भरण पोषण करने के लिए कुछ व्यापार घूम-घूम कर करना चाहता थे। लेकिन, आने-जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, रिक्शा भाड़ा देना पड़ता था, समिति ने ट्राइसाइकिल उपलब्ध दिया, जिससे वो आत्मनिर्भर बन सकें। दिव्यांग बजरंगी कुमार स्कूल जाने-आने में परेशानी होती थी। पढ़ने जाने और अपने नित्य के कार्य करने में असुविधा होती थी। समिति की उपाध्यक्ष बबली मस्कारा ने इन्हें भी एक ट्राइसाइकिल उपलब्ध करवाकर दी। मारवाड़ी महिला सम्मेलन हर जरूरतमंद के लिए आगे रहती हैं। प्रीति अग्रवाल, संपादिका, सरिता जैन एवं शाखा सलाहकार विद्या अग्रवाल नेेे बताया कि हमारी समिति कन्या विवाह, बाल विकास, बच्चों के बौद्धिक विकास, अंगदान, नेत्रदान, रक्तदान एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाते हैं। समिति द्वारा अब तक नेत्रदान की 13 संकल्प पत्र भरे जा चुके हैं। मौके पर समिति के सभी सदस्य मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र