labor-organization-demonstrated-in-front-of-labor-department
labor-organization-demonstrated-in-front-of-labor-department 
बिहार

मजदूर संगठन ने श्रम विभाग के समक्ष किया प्रदर्शन

Raftaar Desk - P2

सहरसा,16 अप्रैल(हि. स.)। कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन ने शुक्रवार को नौ सूत्री मांगो को ले श्रम संसाधन विभाग के समक्ष प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सत्यनारायण चौपाल के नेतृत्व में यूनियन के सदस्यों ने कचहरी स्थित राजेन्द्र भवन से जुलूस निकाल कर समाहरणालय होते हुए श्रम संसाधन कार्यालय पहुँच कर जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री एवं श्रम मंत्री के नाम नौ सूत्री मांगो का ज्ञापन सौपा। चौपाल ने बताया कि बिहार में निर्माण कामगारों की संख्या 60 लाख से अधिक है।जबकि इसमें मनरेगा मजदूरों को शामिल नहीं किया गया है। जिसमें से अभी तक बिहार में कुल 14 लाख मजदूरोंं का ऑनलाइन निबंधन किया गया है। वही विभागीय त्रुटि की वजह से हजारों निर्माण श्रमिकों के ऑनलाइन डाटा अपडेट नहीं किया गया है। जिस कारण संबंधित योजनाओं तथा पेंशन या मृत्यु लाभ उनके आश्रितों को नहीं मिल पाया है। नौ सूत्री मांगो में मजदूरों के निबंधन में श्रमिक संघो की भागीदारी सुनिश्चित करने, कल्याणकारी योजना का लाभ दिलाने, निर्माण कामगारों के निबंधन करने, मृतक के आश्रितों को मृत्यु लाभ देने, पोशाक भत्ता का भुगतान करने, न्यूनतम मजदूरी का पुनरीक्षण करने, श्रम कानून का सख्ती से पालन करने, प्रवासी मजदूरों का पंचायत स्तर पर पंजीकरण करने तथा सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन करने की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा