kayastha-mahasabha-national-president-ravi-nandan-sahai-no-more
kayastha-mahasabha-national-president-ravi-nandan-sahai-no-more 
बिहार

नहीं रहे कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि नंदन सहाय

Raftaar Desk - P2

गया, 24 फरवरी (हि.स.) भाजपा के संस्थापक सदस्य सह पूर्व राज्य सभा सदस्य आर के सिन्हा ने भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि नंदन सहाय की आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि रवि नंदन सहाय के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रो.अरुण कुमार प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रविनंदन सहाय का पारस हॉस्पिटल, पटना में बुधवार को निधन हो गया।रवि नंदन सहाय के निधन से कायस्थ समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी अध्यक्षता में कायस्थ महासभा ने विस्तार पाया है। उन्होंने कायस्थ महासभा को अपना सम्पूर्ण जीवन तपस्वी के रूप में उत्सर्ग किया है। उनका घर 'सहाय सदन' जो बेली रोड, पटना में स्थित है, वहां से हमेशा समाज को मार्गदर्शन मिलता रहा है। कायस्थ समाज उनके त्याग, समाज सेवा एवं कायस्थों के उन्नयन हेतु किए गए सामाजिक, राजनैतिक , आर्थिक एवं सांस्कृतिक कार्यों को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि कायस्थ महासभा की उनकी अध्यक्षता में रवि नन्दन सहाय का गया शहर में आगमन अनेकों बार हुआ है। उन्होंनेे अपने विचारों से कायस्थ महासभा को सुदृढ़ किया था। उनके निधन से कायस्थ समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं संतप्त परिवार, समाज को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/चंदा