jdu39s-new-state-committee-formed-women-got-more-than-33-percent-places
jdu39s-new-state-committee-formed-women-got-more-than-33-percent-places 
बिहार

जदयू की नई प्रदेश कमेटी में महिलाओं को मिला बड़ा स्थान

Raftaar Desk - P2

पटना, 24 जून (हि.स.)। बिहार में गुरुवार को जदयू की नई प्रदेश कमेटी का गठन किया गया है। इस नयी टीम में 33 प्रतिशत से अधिक स्थान महिलाओं को दिया गया है। नयी प्रदेश कमेटी में 29 उपाध्यक्ष, 60 महासचिव, 114 सचिव, एक कोषाध्यक्ष सहित 7 प्रवक्ता शामिल हैं। मौके पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि जदयू की नई प्रदेश कमेटी का गठन किया गया है। इस बार जदयू ने महिलाओं को संगठन में एक तिहाई हिस्सेदारी दी है। उन्होंने कहा कि जदयू प्रदेश कमेटी में पहली बार महिलाओं को 33 प्रतिशत से अधिक जगह दी गई है। ऐसा काम किसी पार्टी ने देश में नहीं किया है। कुशवाहा ने बताया कि जुलाई में पार्टी फण्ड जमा करने के लिए कार्यक्रम चलाया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/चंदा/विभाकर