मोतिहारी, 25 फरवरी (हि.स.)।जदयू कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ व फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनन्दन समारोह कार्यक्रम सह कार्यकर्ता बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने सरकार के द्वारा चलायें गए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। शराब बंदी, दहेज प्रथा, बाल विवाह के बारे में कार्यकर्ताओं बताया। संगठन के एकजुटता पर भी ध्यान रखने का मूल मन्त्र समझाया। इसके साथ ही विपक्षियों पर भी जमकर निशाना साधा।मौके पर प्रदेश स्तर के नेता के साथ साथ स्थानीय नेता एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश कुमार