ghanshyam-thakur39s-activist-gag-on-bjp-legislative-council-nomination
ghanshyam-thakur39s-activist-gag-on-bjp-legislative-council-nomination 
बिहार

घनश्याम ठाकुर को भाजपा विधान पार्षद मनोनयन पर कार्यकर्ता गदगद

Raftaar Desk - P2

मधुबनी,17मार्च (हि.स.)। भाजपा नेता घनश्याम ठाकुर को बिहार विधान परिषद में मनोनयन पर जिले में खुशी की लहर है।बुधवार को राज्यपाल के सचिवालय से जारी अधिसूचना में घनश्याम ठाकुर को विधान परिषद सदस्य के लिए मनोनयन की बात सार्वजनिक की गई है। जिला के बेनीपट्टी क्षेत्र के निवासी घनश्याम ठाकुर 80 के दशक में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) में प्रशिक्षित हुए।वर्ष 1987 में परजुआरि पंचायत अध्यक्ष से भाजपा की राजनीति में कदम रखा।भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक जीवन जिला में प्रारम्भ उन्होंने किया था। ठाकुर जिला सहित प्रदेश भाजपा संगठन में कई पद पर आसीन रह चुके हैं। कुशल समाजसेवी मिलनसार व आम जनों के बीच प्रतिष्ठापित साख की बदौलत भाजपा में इनका कद बढता गया।राग द्वेष इर्ष्या भाव से अलग-थलग रहने के कारण दल के संगठन में क्रमशः गहरी पैठ होती गई। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के रूप में दो टर्म में इन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत किया ।भाजपा जिला अध्यक्ष पद से हटने के बाद इनको प्रदेश संगठन में स्थापित किया जाता रहा।भाजपा के केंद्रीय व राज्य नेतृत्व के शीर्ष नेताओं के समीपस्थ रहने के साथ ही व्यक्तिगत व्यवहार से इनकी लोकप्रियता बढती गई। जिला में सक्रिय भाजपा की राजनीति में सजगता के साथ इन्होंने निरंतर काम किया है ।घनश्याम ठाकुर मूल रूप से जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र के निवासी हैं। इनकी प्रतिष्ठा एक सजग कार्यकर्ता व भाजपा के प्रहरी के रूप में यहां गत 40 वर्षों से निरंतर बनती रही है। पूर्व मंत्री व भाजपा के पूर्व सांसद हुकुमदेव नारायण यादव ने घनश्याम ठाकुर के विधान पार्षद मनोनयन पर हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की है।स्थानीय वुद्धिजिवियों ने श्री ठाकुर के विधान पार्षद मनोनयन को केन्द्रीय भाजपा नेतृत्व को आभार प्रकट किया है। हिन्दुस्थान समाचार/लम्बोदर