education-department-officials-of-west-champaran-district-reshuffled
education-department-officials-of-west-champaran-district-reshuffled 
बिहार

पश्चिम चंपारण जिले के शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों का हुआ फेरबदल

Raftaar Desk - P2

बेतिया, 06 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम चंपारण जिले के शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों का फेरबदल किया गया है। जिसमें विभाग द्वारा जिले के आधा दर्जन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को विद्यालय का प्रधान बनाया गया है। वहीं डेढ़ दर्जन से ज्यादा विद्यालय प्रधानों को बीईओ की जिम्मेदारी दी गई है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत 7 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को दूसरे जिलों में बुनियादी विद्यालय प्रधान बनाया गया है। इसमें बगहा दो प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फनीश चंद्र पाठक को प्रधानाध्यापक बुनियादी विद्यालय मोगालिया पुरंदहा पूर्णिया बनाया गया है।बीईओ नौतन अशोक कुमार को भागलपुर के लक्ष्मीपुर विद्यालय का विद्यालय प्रधान बनाया गया है। बीईओ योगापट्टी ज्योत्सना कुमारी को गोपालगंज जिला के बनकटावा विद्यालय का एचएम बनाया गया है। बीईओ नरकटियागंज कृष्णा कुमारी को सीतामढ़ी के जानीपुर का एचएम बनाया गया है। ठकरांहा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दशरथ पोद्दार को छपरा के विद्यालय का एचएम ,बीईओ मैनाटांड रंजीत कुमार को एचएम गौरा सीतामढ़ी तथा बीईओ भितहा कृष्ण नंदन राय को बुनियादी विद्यालय अरई गया का प्रधानाध्यापक बनाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अमानुल हक