due-to-non-cleaning-of-drains-in-bettiah-city-the-entire-city-was-submerged-by-rain-water
due-to-non-cleaning-of-drains-in-bettiah-city-the-entire-city-was-submerged-by-rain-water 
बिहार

बेतिया शहर मे नालो की सफाई नहीं होने पर वर्षा के पानी से पुरा शहर डूबा

Raftaar Desk - P2

बेतिया, 15 जून (हि.स.)। शहर मे आज वर्षा की पानी ज्यादा होने से पूरा का पूरा बेतिया नगर निगम क्षेत्र जलमग्न सा हो गया है। बेतिया नगर निगम में संसाधन रहते हुए भी नगर निगम प्रशासन असहाय नजर आ रहा है। बेतिया शहर के सभी 39 वार्डों में जल जमाव होने की समस्या वर्षों बाद दिख रही है। बीते साल झमाझम बरसात के बाद भी पानी तीन से चार घंटे में निकल जाता था। नाले नालियों के कीचड़ के साथ से निकली सड़ांध वाली गंदगी लोगों को परेशान नहीं करती थी। किसी भी रोड या मुहल्ले में जल जमाव का दृश्य दिखते ही कुछेक स्वनाम धन्य पार्षद और कुछेक परिजन या प्रतिनिधि ही जल जमाव की तस्वीरों को वायरल करने में तनिक देर नहीं करते थे। उपरोक्त पीड़ा व व्यथा को निवर्त्तमान नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने सांझा किया। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल मेरी पीड़ा सिर्फ और सिर्फ नगर निगम क्षेत्र की आम और खास जनता के परेशानी और सांसत में होना ही है।ओछी राजनीति और सरकारी राशि के बंदरबांट के लिये षड्यंत्र करके मुझे अवैधानिक तरीके से जबरन हटाने वाले लोग जनता की ऐसी पीड़ा उर परेशानी पर जुबान तक नहीं खोल पा रहे हैं। ऐसी स्थिति भी हमारे व्यथित होने का कारण है। हिंदुस्थान समाचार/अमानुल हक