Distribution of blankets by the Human Upliftment Committee
Distribution of blankets by the Human Upliftment Committee 
बिहार

मानव उत्थान समिति द्वारा कम्बल का वितरण

Raftaar Desk - P2

सहरसा,17 जनवरी(हि.स.)।मानव धर्म के प्रणेता सद्गुरु देव सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा हर वर्षो की तरह नववर्ष के उपलक्ष्य में 3 से 17 जनवरी तक संपूर्ण भारत में एक वृहद अभियान के तहत अनाथालय, वृद्धाश्रम, रैन बसेरा, नारी निकेतन इत्यादि के जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क गर्म कपड़े व कंबल सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की जा रही है। इस कड़ी में रविवार को मां राजेश्वरी कीर्ति आश्रम, मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा भिक्षुक पुनर्वास गृह,पटुआहा में एक सौ लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति के महात्मा तारनी बाई जी, कोकिला बाई जी,संस्था के कार्यकर्ता गण संतोष वर्मा, बिजेंद्र प्रसाद, नागेन्द्र वर्मा, सिंधु बहन, रानी बहन, पूजा देवी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। इस पुनीत कार्य को सम्पन्न करने में भिक्षुक पुनर्वास गृह, पटुआहा के संचालक अरविन्द झा व प्रमुख व्यक्तियों का पूर्ण सहयोग भी प्राप्त हुआ।वही जरूरतमंदो ने गर्म कपड़े व कंबल पाकर बेहद खुशी व्यक्त करते हुए समिति के सदस्यो के प्रति आभार प्रकट किया। हिन्दुस्थान समाचार/अजय-hindusthansamachar.in