cm-nitish-expresses-condolences-on-the-death-of-people-of-bihar-in-agra-road-accident
cm-nitish-expresses-condolences-on-the-death-of-people-of-bihar-in-agra-road-accident 
बिहार

आगरा सड़क हादसे में बिहार के लोगों की मृत्यु पर सीएम नीतीश ने जतायी संवेदना

Raftaar Desk - P2

पटना,11 मार्च (हि.स.)।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगरा क एतमाउद्दौला में बिहार के लोगों की सड़क हादसे में हुयी मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। मैं इस घटना से मर्माहत हूं।मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उत्तर प्रदेश के आगरा में सडक़ हादसे में गुरुवार को नौ लोगो की मौत हो गई है। इनमें बिहार के गया जिले के सात लोगो की व झारखंड के दो लोगो की मौत हुई है। मृतकों की पहचान गुड्डू कुमार, पिता शिवनंदन दास , फुलवरिया , थाना डुमरिया , गया , विकास कुमार , पिता बसंत कुइयां , देवरिया , कोठी थाना गया , बिहार, नागेंद्र , पिता कृष्ण यादव, फुलवरिया , डुमरिया थाना , गया बिहार, सुरेंद्र ,पिता बिगन कुईया , फुलवरिया , डुमरिया थाना, जिला गया, बिहार, राजेश , फुलवरिया , डुमरिया थाना, जिला गया, बिहार,अमन , फुलवरिया , डुमरिया थाना, जिला गया, बिहार और विपिन , फुलवरिया , डुमरिया थाना, जिला गया बिहार शामिल है। दुर्घटना में जिन दो झारखंडवासियों की मौत हुयी है उनमें बबलू प्रजापति, पिता ब्रह्मदेव प्रजापति, बड़ीबीघा ,चतरा , झारखंड और उपेन्द्र पासवान , डुमरी थाना , हंटरगंज झारखंड के हैं। घायलों में एक छोटू कुमार , पिता बिगन कुईया , फुलवरिया , डुमरिया थाना, जिला गया बिहार,सुजीत कुमार , बिकोपुर , कोठी थाना, जिला गया, बिहार और सूरजदेव प्रजापति , पिता चंद्रदेव , बड़ी बीघा , चतरा , झारखंड शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द