chief-minister-expressed-condolences-on-the-death-of-milkha-singh
chief-minister-expressed-condolences-on-the-death-of-milkha-singh 
बिहार

मुख्यमंत्री ने मिल्खा सिंह के निधन पर जताई संवेदना

Raftaar Desk - P2

पटना, 19 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिल्खा सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार सुबह ट्वीट कर कहा कि फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। उनके निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द