bus-full-of-passengers-overturned-half-a-dozen-passengers-injured
bus-full-of-passengers-overturned-half-a-dozen-passengers-injured 
बिहार

यात्रियों से भरी बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल

Raftaar Desk - P2

सुपौल, 22 जनवरी (हि. स.)। बिहार के सुपौल में घने कोहरे के कारण पटना से पूर्णिया जा रही बस भीमपुर के समीप शुक्रवार अल सुबह अनियंत्रित होकर 15 फ़ीट नीचे खाई में जाकर पलट गई। बस पलटने से करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। यात्रियों की चीख पुकार पर ग्रामीणों द्वारा बस में फंसे यात्री को निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही फोरलेन पर कार्यरत एनएचआई के एंबुलेंस से इलाज के लिए घायलों को अररिया के नरपतगंज रेफरल अस्पताल भेजा गया। वहीं बस में सवार एक यात्री ने बताया कि सुबह घने कोहरे के कारण बस फोरलेन से नीचे जाकर पलट गयी। जबकि आसपास के लोगों ने बताया कि जोर की आवाज और लोगो के चीखने पर ग्रामीणों द्वारा दौड़कर सभी यात्री को बस से निकाला गया। बाद में भीमपुर थाना की पुलिस और एनएचआई के कर्मी द्वारा घायलों को अस्प्ताल ले जाया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ राजीव-hindusthansamachar.in