bjp39s-graph-is-increasing-in-madhubani-district-in-the-legislature
bjp39s-graph-is-increasing-in-madhubani-district-in-the-legislature 
बिहार

विधान मंडल में बढ रहा मधुबनी जिला से भाजपा का ग्राफ

Raftaar Desk - P2

मधुबनी,17 मार्च (हि.स.)। जिला में भाजपा का ग्राफ बढ रहा है।बिहार विधान मंडल में पांच भाजपा विधायक व एक विधान पार्षद जिला के जन प्रतिनिधित्व सूची में अग्रसर हैं।मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्रों में भी घनश्याम ठाकुर के मनोनयन पर लोग खुशी से झूम उठे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में यहां से पांच उम्मीदवारों ने भाजपा के टिकट पर यहां से अपार बहुमत से जीत हासिल की। सर्वाधिक वोट से जीतने वाले नीतीश मिश्रा झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र से विजयी घोषित किए गए। जबकि बेनीपट्टी से पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा विजयी हुए थे। बिस्फी विधानसभा क्षेत्र से हरिभूषण ठाकुर बचौल को लोगों ने अपना अप्रतिम समर्थन दिया तथा वे विजयी पताखा यहां फहराए। खजौली विधानसभा क्षेत्र से अरूण शंकर प्रसाद जीत दर्ज कराई।राजनगर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से रामप्रीत पासवान विधायक बने। राज्य मंत्रिमंडल में भी इन्हें मंत्री का प्रभार मिला। वर्तमान में घनश्याम ठाकुर का विधान परिषद में मनोनयन बुधवार को राज्यपाल द्वारा किया गया।है।जिला में विधान पार्षद के रूप में श्री ठाकुर के मनोनयन से भाजपा कार्यकर्ताओं की मनोबल परवान चढ रही है।दूसरी ओर विधान परिषद सदस्य के रूप में श्री ठाकुर द्वारा मैथिली भाषा में शपथ ग्रहण लिया जाने की खबर से लोग गौरवान्वि हो रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/लम्बोदर