bjp-mahila-morcha-will-distribute-masks-among-the-people-team-members-started-the-work-of-making-masks-on-a-war-footing
bjp-mahila-morcha-will-distribute-masks-among-the-people-team-members-started-the-work-of-making-masks-on-a-war-footing 
बिहार

भाजपा महिला मोर्चा लोगों के बीच वितरण करेंगी मास्क, टीम के सदस्यों ने युद्धस्तर पर शुरू किया मास्क बनाने का काम

Raftaar Desk - P2

भागलपुर, 30 मई (हि.स.)। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से निपटने के लिए देशभर के समाजसेवी युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भागलपुर की महिलाएं जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह के नेतृत्व में लगातार एक तरफ जहां जरूरतमंदों को भोजन पैकेट वितरण कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ आज से मास्क निर्माण कार्य में उतर पड़ी है। श्वेता सिंह के नेतृत्व में उनके टीम में शामिल महिलाओं ने सैकड़ों मास्क तैयार किया है।श्वेता सिंह का कहना है कि पिछले वर्ष भी महिला मोर्चा के द्वारा हजारों मास्क तैयार कर वितरण किया गया था। इस बार भी हम लोगों के लिए मास्क बनाकर साथ में सैनिटाइजर आदि वितरण करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्य को मूर्त रूप देने में उनके साथ महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पिंकी बागोरिया, बबीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष नारायणी मिश्रा, शशि शर्मा, अरनव सिंघानिया, गुलशन सिंह आदि महत्ती भूमिका निभा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय