BJP के नेता कुश मोदी भाजपा छोड़ जेदयू में हुए शामिल
BJP के नेता कुश मोदी भाजपा छोड़ जेदयू में हुए शामिल 
बिहार

BJP के नेता कुश मोदी भाजपा छोड़ जदयू में हुए शामिल, कहा- मोदी सरकार की कमरतोड़ मंहगाई से हो गया मोह भंग

सहरसा, एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता कुश मोदी ने आज भाजपा को छोड़ अपने समर्थकों के साथ जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के विधान परिषद के सदस्य ललन सर्राफ ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता दिलाई। उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया एवं मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार बबलू ने संयुक्त रूप से दी।

मोदी सरकार से लोगों का मोह भंग

कुश मोदी ने कहा कि कमरतोड़ मंहगाई, बढ़ती बेरोजगारी और समाज में जहर घोलने वाली मोदी सरकार से लोगों का मोह भंग हो गया है। जुमले से सत्ता का संचालन और देश की सेवा नही हो सकती है। इसलिए आज हमने नीतीश कुमार के नेतृत्व को स्वीकार किया है। नीतीश कुमार ऐसे नेता हैं जिन्होंने अपने कुशल नेतृत्व से संसाधन विहीन बिहार को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं। उनमें दक्षता है कि देश को भी अपने कुशल नेतृत्व से आगे बढ़ा सकते हैं। इस अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओ ने नये सदस्य के रूप में स्वागत कर बधाई दी।