अररिया

भाजपा ने सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

अररिया एजेंसी । अररिया बस स्टैंड स्थित शहीद स्मारक स्थल पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में गुरुवार को सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। अररिया भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा और नगर मंडल अध्यक्ष संजय कुमार अकेला की अगुवाई में बस स्टैंड में शहीद स्मारक के साथ एसडीओ कार्यालय के सामने संविधान निर्माता बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाया गया।इसके अलावा जिला में विभिन्न स्थलों पर अलग अलग विंग के साथ मंडला अध्यक्षों ने भी सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया।

स्वच्छता अभियान उपरांत ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संतुलन को लेकर नहर के किनारे पौधारोपण किया गया।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय,वंदे मातरम, नरेंद्र मोदी की जय का नारा भी लगाया।

भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा की भाजपा की ओर से पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाया जा रहा है और इसके तहत प्रतिदिन जन जागरूकता और सामाजिक विषमताओं के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित कर समरस समाज निर्माण की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।इसी के तहत गुरुवार को स्वच्छता अभियान के साथ पौधारोपण किया गया।कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष संतोष सुराना, नगर अध्यक्ष संजय कुमार अकेला सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।