ankit-tiwari-of-saharsa-nominated-as-youth-president
ankit-tiwari-of-saharsa-nominated-as-youth-president 
बिहार

सहरसा के अंकित तिवारी युवा प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत

Raftaar Desk - P2

सहरसा,15 फरवरी(हि.स.)। बिहार प्रदेश जनता दल (यू.) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा छात्र जनता दल (यू.) के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित तिवारी को उत्तर बिहार के युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इनके मनोनयन से क्षेत्र में जदयू के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर व्याप्त है। अंकित तिवारी पूर्व में छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। इनके मनोनयन पर मधेपुरा लोकसभा सांसद दिनेशचंद्र यादव ने बधाई देते हुए कहा कि अंकित तिवारी के मनोनीत होने से उत्तर बिहार के युवा संगठन को मजबूत बल मिलेगा और संगठन का व्यापक विस्तार होगा। गौरव बंटी ने कहा कि अंकित तिवारी जैसे प्रखर वक्ता नेता युवा को युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाना युवा का सौभाग्य है। इस मौके पर अंकित तिवारी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, सोहन झा, अमर यादव, प्रभात रंजन सहित शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं रामचंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में लगातार पार्टी के हित और मजबूती के लिए काम करते आये हैं और आगे भी पूरी मजबूती से कार्य करते रहेंगें। हिन्दुस्थान समाचार/अजय-hindusthansamachar.in