a-wreath-was-paid-to-padmashri-manas-bihari-varma39s-body
a-wreath-was-paid-to-padmashri-manas-bihari-varma39s-body 
बिहार

पद्मश्री मानस बिहारी वर्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी गयी श्रद्धांजलि

Raftaar Desk - P2

दरभंगा, 4 मई (हि.स.)। देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक पद्मश्री मानस बिहारी वर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से बिरौल के एसडीएम ब्रजकिशोर लाल ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन एक दुखद घटना है। इससे दरभंगा के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष को अपूरणीय क्षति हुई है। उल्लेखनीय है कि भारत के महान वैज्ञानिक दिवंगत मानस बिहारी वर्मा का जन्म बिहार में दरभंगा जिला के घनश्यामपुर प्रखंड के बाउर ग्राम में हुआ था। वे 35 वर्षों तक (डीआरडीओ) डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन में कार्य कर चुके हैं, तेजस फाइटर जेट विमान बनाने वाले टीम में बतौर फॉर्मर प्रोग्राम डायरेक्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं तथा वर्ष 2018 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/चंदा