a-grand-urn-for-the-seven-day-shrimad-bhagwat-mahakatha-gyan-yagya-was-organized
a-grand-urn-for-the-seven-day-shrimad-bhagwat-mahakatha-gyan-yagya-was-organized 
बिहार

सात दिवसीय श्रीमद भागवत महाकथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

Raftaar Desk - P2

भागलपुर, 19 फरवरी (हि.स.)।जिले के सन्हौला प्रखंड के बड़ीनाकी पंचायत के धनौरी गांव में श्रीमद् भागवत महाकथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर शुक्रवार को विशाल भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें 1001 कुंवारी कन्याएं व महिलाएं शामिल हुई। कथा स्थल से शोभायात्रा कहलगांव उत्तरवाहिनी गंगा घाट पहुंची तथा वहां से जल भरकर गाजे बाजे के साथ क्षेत्र भ्रमण करते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंच संपन्न हुई। शुक्रवार संध्या से भागवत कथा की शुरुआत होगी और 25 फरवरी तक चलेगी। वृन्दावन से आये कथावाचक स्वामी शरण जी महाराज द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जायेगा। शोभा यात्रा में बड़ीनाकी के भावी मुखिया प्रत्याशी फिरोजा खातून एवं प्रतिनिधि मो इकराम आलम, विनय कुमार, रामदेव हांसदा, कमेटी के अध्यक्ष पंचानद चौधरी, जयकांनत चौधरी, दशरथ साह, जनार्दन पासवान, भोला पंडित सहित कई लोग शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय