a-day39s-pay-cut-of-six-anms-negligent-towards-duty
a-day39s-pay-cut-of-six-anms-negligent-towards-duty 
बिहार

कर्तव्य के प्रति लापरवाह छह एएनएम का एक दिन का वेतन कटा

Raftaar Desk - P2

छपरा, 20 फरवरी (हि.स.)। सिविल सर्जन डॉ जनार्दन प्रसाद सुकुमार ने कर्तव्य के प्रति लापरवाह छह एएनएम से स्पष्टीकरण पूछे जाने का आदेश शनिवार की शाम को दिया। ई- संजीवनी टेलीमेडिसिन पर कार्य में रूचि नहीं लेने वाली छह एएनएम के खिलाफ सिविल सर्जन ने कार्रवाई की। सिविल सर्जन ने बताया कि ई- संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में शामिल है और इसमें रुचि नहीं लेना खेदजनक है। उन्होंने बताया कि 20 मार्च को स्वास्थ्य उपकेंद्र नवादा, शिकारपुर, शेरपुर, पंचपटिया, नराव, चंचौरा की एएनएम गीता कुमारी, सबरा खातून, माला कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, कुसुमलता एवं रेनू देवी के द्वारा टेलीमेडिसिन से संबंधित कार्य नहीं किया गया है। सिविल सर्जन ने निर्देश दिया है कि इन एनएम से स्पष्टीकरण पूछते हुए दो दिनों के अंदर अपना जवाब मुख्यालय को भेजना सुनिश्चित करें। साथ ही कार्य संपादित नहीं करने के कारण एक दिन का वेतन काटने का आदेश सिविल सर्जन ने दिया है। सिविल सर्जन ने बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इन सभी एएनएम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार / गुड्डू