130th-birth-anniversary-of-dr-ambedkar-celebrated-in-bjp-office
130th-birth-anniversary-of-dr-ambedkar-celebrated-in-bjp-office 
बिहार

भाजपा कार्यालय में मनायी गयी डॉ अम्बेडकर की 130 वीं जयंती

Raftaar Desk - P2

सहरसा,14 अप्रैल (हि. स.)। भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती भाजपा जिला कार्यालय पटुआहा में भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को मनाई गई।बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की ततस्वीर पर सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर बंदेमातरम का गायन किया | सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि आज 130 वी जयंती हम लोग मना रहे हैं।बाबा साहेब का योगदान समरस समाज बनाने में अमुल्य योगदान रहा है। छुआछूत मिटाने के लिए इन्होंने संघर्ष किया भारत के पहले कानून मंत्री बने संविधान में दलित कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण देकर समरस समाज का निर्माण किया। पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी माधव ने कहा कि बाबा साहेब के दिखाए मार्गों पर चल कर कमजोर वर्गों को गले लगा कर ही सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के संस्थापक डॉ मो. अली जिन्ना बहुत प्रलोभन दिये बाबा साहेब को अपनी ओर करने में लेकिन बाबा साहेब सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने जिन्ना के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इन्होंने समाज में जन जागरूकता फैला कर छुआछूत मिटाने का काम किया। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा