साप्ताहिक लॉकडाउन का उल्लंघन कर राजनीतिक पार्टियां जुटीं प्रचार में
साप्ताहिक लॉकडाउन का उल्लंघन कर राजनीतिक पार्टियां जुटीं प्रचार में 
असम

साप्ताहिक लॉकडाउन का उल्लंघन कर राजनीतिक पार्टियां जुटीं प्रचार में

Raftaar Desk - P2

नगांव, 23 अगस्त (हि.स.)। राज्य में साप्ताहिक लॉकडाउन के चलते विभिन्न राजनीतिक दलों ने प्रशासन के नीति व आदर्शों को दर किनार कर 2021 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपना प्रचार कार्य शुरू कर दिया है। पूरे विश्व के साथ असम में भी कोरोना संक्रमण का भयानक रूप ले लिया है। असम के विभिन्न जिलों के साथ ही नगांव जिला के रूपहीहाट में भी कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेज गति से बढ़ रहा है, जिसके चलते लोग चिंतित हैं। इस प्रतिकूल स्थिति में भी राजनीतिक दल अपना प्रसार व प्रचार करने में जुट गए हैं। उल्लेखनीय है कि शनिवार और रविवार दो दिन रूपहीहाट में सप्ताहिक लॉकडाउन होता है। नगांव जिला के विभिन्न गांवों में भी साप्ताहिक लॉकडाउन जारी किया गया है। लॉकडाउन के समय जागरूक नागरिक की हैसियत से आम लोग इसका पूरा पालन कर रहे हैं। लेकिन, राजनीतिक नेता अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए लगातार नियमों का उल्लंघन करते देखे जा रहे हैं। नेताओं के लिए राजनीतिक स्वार्थ ही सब कुछ है, बाकी सब कुछ गौण है। वहीं लॉकडाउन के चलते शनिवार जुरिया के गड़ाजान में एआईयूडीएफ के नेताओं ने एक कार्यकर्ता सभा का आयोजन किया था। बीते विधानसभा चुनाव में रुपहीहाट विधानसभा क्षेत्र से एआईयूडीएफ की करारी हार हुई थी। इस बार पुनः टिकट के लिए एआईयूडीएफ के कार्यकर्ताओं के साथ शीर्ष पदाधिकारियों का ध्यान आकर्षण करने के लिए जनसभा का आयोजन किया था। लेकिन, सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए पार्टी का प्रचार-प्रसार किया गया। जनसभा को लेकर लोगों में इसका असर दिखाई दे रहा है। हिन्दुस्थान समाचार /देबोजानी/ अरविंद-hindusthansamachar.in