लोनिवि ने दो लकड़ी के पुलों को किया बंद
लोनिवि ने दो लकड़ी के पुलों को किया बंद 
असम

लोनिवि ने दो लकड़ी के पुलों को किया बंद

Raftaar Desk - P2

चराईदेव (असम), 13 जुलाई (हि.स.)। चराईदेव जिला के कमजोर हो चुके लकड़ी के दो पुलों को लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) द्वारा भारी वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला के माहमारा स्थित दिशा नदी पर बने लकड़ी के दो पुलों को भारी वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा लकड़ी के दोनों जर्जर पुल बंद किए जाने से बड़े वाहनों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि दोनों जर्जर पुलों की समय रहते अगर मरम्मत कर दिया जाता तो आज ऐसी स्थिति नहीं होती। बढ़ते जलस्तर की वजह से दोनों पुलों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। अगर जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो दोनों पुल नदी में किसी भी समय समा सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in