मोरीगांव में कांग्रेस ने किया अनशन
मोरीगांव में कांग्रेस ने किया अनशन 
असम

मोरीगांव में कांग्रेस ने किया अनशन

Raftaar Desk - P2

मोरीगांव (असम), 31 अक्टूबर (हि.स.)। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य दिवस के मौके पर किसान अधिकार दिवस के उपलक्ष में स्थानीय असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य के विभिन्न हिस्सों में अनशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोरीगांव जिला कांग्रेस के सौजन्य से मोरीगांव सदर बिहुतली में शनिवार को भाजपा सरकार द्वारा किसानों के संबंध में लिए गये निर्णय को बेहद खतरनाक बताते हुए 02 घंटे का अनशन किया गया। अनशन के दौरान असम सरकार के पूर्व मंत्री तथा लाहरीघाट विधानसभा के विधायक डॉ नजरूल इस्लाम, मोरीगांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक जोन जोनाली बरुवा सहित कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। डॉ इस्लाम और बरुवा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के खिलाफ काम कर रही है। मूल्य वृद्धि पर लगाम लगाने में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित रही है। मूल्यवृद्धि और किसानों के खिलाफ थोपे गये नियम को आम जनता को झेलना पड़ रहा है। 02 घंटे के बाद कांग्रेस का अनशन समाप्त हो गया। ज्ञात हो कि अगले वर्ष राज्य में विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है। जिसके चलते राज्य में राजनीतिक गतिविधियां इन काफी तेज हो गयी है। कोरोना काल में भी राजनेता अपनी राजनीति करने के लिए काफी संख्या में लोगों के साथ एकजुट हो रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in