मेघालय के ऊर्जा मंत्री के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 4 व्यक्ति घायल
मेघालय के ऊर्जा मंत्री के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 4 व्यक्ति घायल 
असम

मेघालय के ऊर्जा मंत्री के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 4 व्यक्ति घायल

Raftaar Desk - P2

नगांव (असम), 13 सितम्बर (हि.स.)। नगांव जिला के नैनो में मेघालय के ऊर्जा मंत्री के काफिले का वाहन रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसके चलते चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को डिमापुर से मेघालय की ओर आते समय मेघालय के ऊर्जा विभाग के मंत्री जैम्स सांगमा के काफिले का एक वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया। जिसकी वजह से एक सब इंस्पेक्टर और तीन पुलिस कांस्टेबल घायल हो गये। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम सभी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अऱविंद-hindusthansamachar.in