मुख्यमंत्री सोनोवाल ने बरपेटा में शहीद बेदी का किया विमोचन
मुख्यमंत्री सोनोवाल ने बरपेटा में शहीद बेदी का किया विमोचन 
असम

मुख्यमंत्री सोनोवाल ने बरपेटा में शहीद बेदी का किया विमोचन

Raftaar Desk - P2

बरपेटा (असम), 17 नवम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने मंगलवार को बरपेटा जिले में शहीद बेदी के विमोचन समेत 05 नये प्रकल्पों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। मुख्य रूप से बरपेटा के हाउली शहर में नवनिर्मित शहीद बेदी का मुख्यमंत्री ने विमचोन किया। असम के अस्तित्व की रक्षा के लिए आंदोलन के दौरान आत्म बलिदान करने वाले शहीदों की स्मृति को अक्षुण रखने के लिए शहीद बेदी का निर्माण किया गया था। भारत रत्न डॉ भूपेन हजारिका ने वर्ष 1985 में इसकी आधारशिला रखी थी तथा इसका विमोचन 1987 में किया था। हालांकि शहीद बेदी काफी समय से जर्जर अवस्था में थी। इसकी जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने गैर बजटीय पूंजी से शहीद बेदी का पुनरनिर्माण करने की पहल की। लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बेहद आकर्षक शहीद बेदी के निर्माण का नक्शा प्रसिद्ध शिल्पकार बीरेन सिन्हा ने तैयार किया है। शहीद बेदी का विमोचन करने के पश्चात मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के महान त्याग हमारी जाति को लंबे समय तक एकजुट रखते हुए आगे ले जाने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि आज के दौर में असमिया समाज अपनी दक्षता के बल पर विश्व में अपना परिचय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि असमिया समाज समन्वय के जरिए और अधिक शक्तिशाली होगा। शहीद बेदी के विमोचन अवसर पर मंत्री नव कुमार दलै, बरपेटा के विधायक गुनींद्र नाथ दास, जयंत मल्ल बरुवा, नवदीप कलिता, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार हृषिकेश गोस्वामी आदि मौजूद थे। ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम से पूर्व हाउली शहर के मोइरामारा में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के किनारे एक स्वागत द्वार की आधारशिला भी मुख्यमंत्री ने रखी। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/मधुप-hindusthansamachar.in