बोकाखात में चाय मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन
बोकाखात में चाय मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन 
असम

बोकाखात में चाय मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन

Raftaar Desk - P2

गोलाघाट (असम), 22 सितम्बर (हि.स.)। गोलाघाट जिला के बोकाखात में चाय श्रमिकों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। बोकाखात स्थित डिफ्लू चाय बागान की फैक्ट्री के मेन गेट के सामने चाय जनजाति छात्र संघ के सहयोग से श्रमिकों ने सुबह से ही विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांगों में चाय मजदूरों की दैनिक मजदूरी 351 रुपए तक वृद्धि किया जाए, चाय जनजाति को जनजाति का दर्जा दिया जाए, चाय श्रमिकों को बागान की ओर से 20 फीसद बोनस प्रदान करना आदि शामिल है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगों को आने वाले समय में नहीं माना जाता है तो राज्य भर में जोरदार आंदोलन किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in