खनिज तेल के रिसाव से फसल नष्ट
खनिज तेल के रिसाव से फसल नष्ट 
असम

खनिज तेल के रिसाव से फसल नष्ट

Raftaar Desk - P2

गोलाघाट (असम), 11 सितम्बर (हि.स.)। गोलाघाट जिला के खुमटाई तामुलीपथार में खनिज तेल के रिसाव वाले स्थल पर शुक्रवार की सुबह ऑयल इंडिया के कर्मचारी पहुंचकर खेत से कच्चा तेल को इकट्ठा करने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि, इलाके में कब से खनीज तेल का रिसाव आरंभ हुआ है, इसका पता नहीं चल पाया है। ऑयल इंडिया से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही रिसाव को पूरी तरह से बंद कर लिया जाएगा। खनिज तेल का रिसाव होने की वजह से किसानों की काफी फसल को नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि जो भी नुकसान हुआ है इसकी क्षतिपूर्ति ऑयल इंडिया को करनी होगी। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in