आत्मनिर्भर भारत से स्वनिर्भर असम की बुनियाद होगी मजबूत : भाजपा
आत्मनिर्भर भारत से स्वनिर्भर असम की बुनियाद होगी मजबूत : भाजपा 
असम

आत्मनिर्भर भारत से स्वनिर्भर असम की बुनियाद होगी मजबूत : भाजपा

Raftaar Desk - P2

गुवाहाटी, 21 अगस्त (हि. स.)। देशव्यापी लॉक डाउन के कारण देश की आर्थिक स्थिति को जो झटका लगा था, उसे फिर से शक्तिशाली बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 लाख करोड़ रूपए के जरिए आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया गया है। जो असम के आर्थिक क्षेत्र को भी मजबूत बनाने में अहम योगदान देगा। ये बातें शुक्रवार को असम प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता मनोज कुमार बरुवा ने एक बयान जारी कर कही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान की सराहना करते हुए इस संदर्भ में मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल नेतृत्वाधीन राज्य सरकार ने स्वनिर्भर असम की बुनियाद को शक्तिशाली बनाने के लिए कई मजबूत कदम उठाए हैं। जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति नए रास्ते पर आगे बढ़ने में सक्षम होगी। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के समय राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता मिली है। जिससे आर्थिक स्थिति पुनः शक्तिशाली बनेगा। मनोज बरुवा ने कहा कि 11 हजार महिला आत्म सहायक गुटों द्वारा 52 लाख मास्क तैयार किया गया। जिससे 11 करोड़ से अधिक रुपए प्राप्त हुए। वहीं वर्तमान समय में असम के किसानों द्वारा उत्पादित उत्पादों से 852 करोड़ रुपए का व्यवसाय हुआ है। लॉक डाउन के समय असम की साग-सब्जियां दूसरे राज्यों के साथ ही विदेशों में भी भेजी गई। वहीं राज्य के व्यवसायी मांस, मछली और अंडे के जरिए 150 करोड़ रुपए का व्यवसाय के करने में सफल हुए हैं। उन्होंने बताया है कि राज्य में आयातित मछलियों की तुलना में स्थानीय मछलियों का बाजार बढ़ा है। इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र में छोटे, लघु और मध्यम उद्योगों के जरिए स्वनिर्भर योजना के तहत आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए 68 हजार छोटे, लघु और मझोले उद्योगों को सहायता प्रदान किया गया है। इस क्षेत्र में केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित तीन लाख करोड़ रुपए के अनुदान से यह कार्य संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि देश और राज्य की आर्थिक स्थिति को फिर से मजबूत बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से बेहद सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। जिससे भारत के साथ ही असम भी आत्मनिर्भर होने की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है।हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद-hindusthansamachar.in