Two promising daughters of Dimoria succeed in APSC
Two promising daughters of Dimoria succeed in APSC 
असम

डिमोरिया के दो होनहार बेटियों ने एपीएससी में सफलता अर्जित की

Raftaar Desk - P2

गुवाहाटी (असम), 29 दिसम्बर (हि.स.)। हाल में ही घोषित असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) की परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाली कामरूप (मेट्रो) जिला के डिमोरिया की दो होनहार बेटी कश्यपी कश्यप और कविता फांग्सो को कामरूप (मेट्रो) जिला वार्ताजीवी संघ की ओर से फूलाम गमछा और मान पत्र देकर मंगलवार को सम्मानित किया गया। प्रथम 10 स्थानों में 6वां स्थान प्राप्त कर कश्यपी कश्यप डिमोरिया का नाम रोशन किया है। वहीं 127वां स्थान प्राप्त कर कविता फांग्सो ने भी डिमोरिया का नाम रोशन किया है। डिमोरिया से दोनों होनहार बेटियों को असम वार्ताजीवी संघ कामरूप (मेट्रो) जिला समिति की तरफ से सम्मानित किया गया। खेत्री के जाने-माने किसान स्वर्गीय मनमोहन कलिता और शिक्षिका हेमलता वैश्य की छोटी बेटी कश्यपी कश्यप खेत्री स्थित ग्रीनवुड एकेडमी से हाई स्कूल की परीक्षा में स्टार अंक के साथ उत्तीर्ण हुई थी। एपीएससी की परीक्षा कश्यपी कश्यप वनांचल अधिकारी के पहले 10 स्थानों में छठा स्थान प्राप्त किया है। वहीं खेत्री के समीप धरबाम के शिक्षक बगेन फांग्सो और गीता फांग्सो की बड़ी बेटी कविता फांग्सो एपीएससी की परीक्षा में 127वां रैंक हासिल किया है। काफी लंबे समय के बाद डिमोरिया की दो होनहार बेटियों द्वारा एपीएससी की परीक्षा सफल किए जाने के बाद असम वार्ताजीवी संघ ने दोनों के घर पहुंचकर सम्मानित किया गया। इस दौरान असम वार्ताजीवी संघ कामरूप (मेट्रो) जिला समिति के उपाध्यक्ष अजीत दास, महासचिव देवेन बरुवा, सहायक सचिव चंदन शर्मा, कार्यकारी सदस्य रंजीत इंग्ति, मौसम बैश्य सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं दोनों को डिमोरिया संवाद संस्था, डिमोरिया साहित्य कनक की ओर से भी सम्मानित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in