one-person-died-due-to-lightning-while-cutting-a-tree-branch
one-person-died-due-to-lightning-while-cutting-a-tree-branch 
असम

पेड़ की टहनी काटते समय समय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Raftaar Desk - P2

गुवाहाटी, 30 मार्च (हि.स.)। गुवाहाटी के बाहरी इलाका सोनापुर के समता में आम के पेड़ की टहनी काटते समय बिजली के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को जोगेश्वर गारो अपने अन्य दो साथियों के साथ इलाके में सुबह पेड़ की टहनी काटने के लिए पहुंचा था। प्रतिभा सील नामक महिला ने घर के पास आम के पेड़ की टहनियों को काटने के लिए तीनों श्रमिकों को बुलाया। जोगेश्वर गारो (55) पेड़ के पर चढ़कर टहनियां काट रहा था। इसी दौरान आम के पेड़ के करीब से गुजरे बिजली के तार की चपेट में आ गया। बिजली का झटका लगते ही वह पेड़ से निचे जमीन पर गिर पड़ा। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जोगेश्वर गारो के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/ अरविंद