more-than-15-houses-burnt-to-ashes-in-fire-loss-of-millions
more-than-15-houses-burnt-to-ashes-in-fire-loss-of-millions 
असम

आग में 15 से अधिक घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

Raftaar Desk - P2

नगांव (असम), 13 फरवरी (हि.स.)। जिले के खगरिजान महाविद्यालय के समीप फांसीरोड पानी टंकी इलाके में रेल लाइन के किनारे लगी भीषण आग में 15 से अधिक घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। हालांकि राहत वाली बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। शनिवार तड़के सुबह आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 15 से अधिक घर जलकर राख हो चुके थे। आग में अकबर अली, भाईटी अली, सूकूर अली, असादुल हक, मयनुल हक, अबूत आलम सहित अन्य कई लोगों के घर पूरी तरह जल गए हैं। अग्निशमन की तीन टीमों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा पाए। आग से कई लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि आग कैसे लगी, अभी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/-hindusthansamachar.in