गुवाहाटी के माधवदेव नगर में भयावह भूस्खलन
गुवाहाटी के माधवदेव नगर में भयावह भूस्खलन 
असम

गुवाहाटी के माधवदेव नगर में भयावह भूस्खलन

Raftaar Desk - P2

गुवाहाटी, 11 जुलाई (हि.स.)। राजधानी के जालुकबारी थानांतर्गत मालीगांव के माधवदेव नगर में भयाभय भू-स्खलन की घटना सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात हो रही बरसात के कारण पहाड़ से मिट्टी और पत्थर खिसक कर नीचे जा गिरी। जिसके कारण एक सड़क पूरी तरह से बंद हो गया। सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों के सामने भारी परेशानी उत्पन्न हो गई। ज्ञात हो कि जिस सड़क पर यह हादसा हुआ, उसका संबंध कई इलाके जुड़ा हुआ है। हजारों लोग इस रास्ते से आवाजाही करते हैं। शनिवार की सुबह से ही संबंधित विभाग इलाके में पहुंचकर जेसीबी की मदद से पहाड़ी मलबा को हटाने में जुट गया। देर शाम को मलबा को हटाया जा सका। उल्लेखनीय है कि जिस सड़क पर भू-स्खलन हुआ है, उसके निचले इलाके में कई परिवार रहते हैं। गनीमत रही कि पहाड़ी मलबा घरों तक नहीं पहुंचा। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं के कर्मी विपत्ती में फंसे लोगों को वहां से सुरक्षित जगह पर स्थानांतरित किया। जेसीबी की सहायता से मिट्टी और पत्थर को हटाया गया। प्रशासन ने माधवदेव नगर के उक्त इलाके को खतरनाक घोषित करते हुए लोगों से पहाड़ों से दूर रहने की चेतावनी जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/ देबोजानी/ अरविंद-hindusthansamachar.in