leopard39s-body-recovered
leopard39s-body-recovered 
असम

तेंदुआ का शव बरामद

Raftaar Desk - P2

गोलाघाट (असम), 19 मार्च (हि.स.)। गोलाघाट जिला के कठियातली इलाके में शुक्रवार की सुबह एक तेंदुआ का शव बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने वयस्क तेंदुआ के शव को अपने साथ ले गयी। जानकारी के अनुसार तेंदुआ का शव एक तालाब के किनारे देख ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। तेंदुआ की मौत किन वजहों से हुई है, इसकी जांच में वन विभाग की टीम जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि भोजन की तलाश में तेंदुआ जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंचा था। हालांकि, किन परिस्थिति में उसकी मौत हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल पाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद