hurricane-damage-in-low-lying-areas-one-person-killed-due-to-tree-twig
hurricane-damage-in-low-lying-areas-one-person-killed-due-to-tree-twig 
असम

तूफान: निचले इलाकों में नुकसान, पेड़ की टहनी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Raftaar Desk - P2

बाक्सा (असम), 05 अप्रैल (हि.स.)। तूफान व तेज बरसात के चलते बीती रात निचले असम के कई इलाकों में काफी नुकसान हुआ है। जगह-जगह पेड़ टूटकर गए और मार्ग अवरुद्ध हो गए। इस बीच पेड़ की डाली टूटकर गिरने के दौरान एक व्यक्ति व्यक्ति चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी जबकि अन्य एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बाक्सा जिला के तामुलपुर उपखंड में रविवार रात को अचानक आए तूफान के दौरान तामुलपुर-नाग्रिजुली मार्ग पर कसुबारी चौक के पास महीराम पर एक पेड़ की टहनी टूटकर गिर पड़ी, जिसके चलते एक व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रामेसुबुरी गांव निवासी महीराम बोडो (58) के रूप में हुई है। तामुलपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोरंजन मेधी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को तामुलपुर थाने ले आई जबकि नाग्रिजुली में एक अन्य व्यक्ति रतन साहा (35) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। रतन तूफान के समय घर में था। इसी दौरान तामुल का पेड़ उसके शरीर पर अचानक गिर पड़ा, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शाहा को इलाज के लिए नाग्रिजुली आदर्श प्राथमिक भर्ती कराया गया। उसे बाद में उन्नत चिकित्सा के लिए गुवाहाटी रेफर कर दिया गया। रविवार की रात को आए तूफन व बरसात के चलते मकानों को काफी नुकसान हुआ है। काफी मात्रा में पेड़ टूट गये हैं। इस आपदा के चलते तामुलपुर उपखंड में नाग्रिजुली, गुवाबारी, तामुलपुर, कसुबारी, रामेसुबुरी, लाउपारा, साहपुर, मटिगांव, काउली, गांधीबारी, लाटीबारी, द्वारकुची, कालाकुची सहित अन्य इलाकों में काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन नुकसान का आंकलन करने में जुटा हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद