head-teacher-dies-due-to-lightning-strikes
head-teacher-dies-due-to-lightning-strikes 
असम

आकाशीय बिजली चपेट में आने से प्रधान शिक्षक की मौत

Raftaar Desk - P2

बरपेटा (असम), 17 अप्रैल (हि.स.)। बरपेटा जिला के जाहेरपाम इलाके में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जाहेरपाम आंचलिक एमई मदरसा के प्रधान शिक्षक अब्दुल गफूर खान की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया है कि बीते कल देर शाम को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से प्रधान शिक्षक अब्दुल गफूर खान की मौके पर ही मौत हो गई। सन 2012 में जाहेरपाम में मदरसा को सरकारी स्वीकृति मिली थी। शिक्षक बनने से पहले अब्दुल गफूर खान खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करते थे। 56 वर्षीय प्रधान शिक्षक अपने पीछे पत्नी, दो बेटी छोड़ गए हैं। प्रधान शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही पूरे इलाके में गम का माहौल व्याप्त है। हिदुस्थान समाचार/असरार/ अरविंद