former-chief-minister-sonowal-sworn-in-as-mla
former-chief-minister-sonowal-sworn-in-as-mla 
असम

पूर्व मुख्यमंत्री सोनोवाल ने ली विधायक के रूप में शपथ

Raftaar Desk - P2

पूर्व मुख्यमंत्री सोनोवाल ने ली विधायक के रूप में शपथ गुवाहाटी, 21 मई (हि.स.)। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को असम विधानसभा के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने असमिया भाषा में शपथ लिया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को प्रदेश भाजपा के नेता सोनोवाल से उनके खारघुली ब्रह्मपुत्र अतिथिशाला स्थित आवास पर जाकर मिले। जहां पार्टी की अगली रणनीति के संदर्भ में विचार-विमर्श किया था। ज्ञात हो कि भाजपा द्वारा सोनोवाल के बदले इस बार डॉ हिमंत बिस्व सरमा को भाजपा विधायक दल का नेता चुनकर मुख्य मंत्री बनाया गया। अब तक पार्टी द्वारा सोनोवाल को कोई भी विशेष पद दिए जाने के घोषणा नहीं की गई है। उन्हें हिमंत मंत्रिमंडल में भी शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, आज असम सरकार के मंत्री व प्रदेश भाजप अध्यक्ष रंजीत दास ने मीडिया के सामने कहा कि सोनोवाल को क्या पद मिलेगा यह यह डॉ हिमंत बिस्व सरमा जानते हैं। देखना यह है कि आने वाले समय में सोनोवाल को पार्टी द्वारा किस प्रकार का पद दिया जाता है। हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/ अरविंद