first-imam-of-shahi-masjid-of-kahilipada-south-village
first-imam-of-shahi-masjid-of-kahilipada-south-village 
असम

काहिलीपाड़ा दक्षिण गांव के शाही मस्जिद के पहले इमाम का इंतकाल

Raftaar Desk - P2

गुवाहाटी, 29 मार्च (हि.स.)। गुवाहाटी के काहलीपारा दक्षिण गांव मस्जिद के पहले शाही इमाम जनाब मोहम्मद रफीक अहमद का सोमवार को इंतकाल उनके घर पर हो गया। शाही मस्जिद के इमाम के इंतकाल की खबर मिलते ही पूरे इलाके में मातम छा गया। शाही जामा मस्जिद के पहले इमाम जनाब मोहम्मद रफीक अहमद अपने पीछे बीवी, एक बेटे और तीन बेटी छोड़ गए हैं। इंतकाल के समय उनकी उम्र 64 वर्ष थी। मगरिब की नमाज के बाद जनाब मोहम्मद रफीक अहमद के जनाजे की नमाज दक्षिणगांव शाही जामा मस्जिद कब्रिस्तान में संपन्न हुई। जनाजे की नमाज में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। नमाज के बात उन्हें दफनाया गया। हिन्दुस्थान समाचार /समाचार/ अरविंद