distribution-of-masks-calling-for-wearing-masks-maintaining-social-distance
distribution-of-masks-calling-for-wearing-masks-maintaining-social-distance 
असम

मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने का आह्वान करते हुए मास्क का वितरण

Raftaar Desk - P2

कामरूप (असम), 15 अप्रैल (हि.स.)। राज्य में कोराना संक्रमण की स्थिति धीरे-धीरे जटिल होती जा रही है। कोरोना महामारी लगातार अपनी चपेट में लोगों को लेते जा रहा है। इसके मद्देनजर सरकार लोगों को फिर से एक बार जागरूक करने में जुट गयी है। ऐसे में गैर सरकारी संगठन भी फिर से लोगों को सचेत करने कार्य में जुट गयी है। इस कड़ी में सानेकी नामक गैर सरकारी संस्था ने कामरूप (ग्रामीण) जिला के रंगिया में आम लोगों के बीच मास्क का वितरण कर लोगों से जागरूक होने का गुरुवार को आह्वान किया। कोविद-19 हाल ही में रंगिया में कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। ऐसी आपदा के दौरान सानेकी नामक गैर सरकारी संगठन ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। एनजीओ सानेकी रंगिया के विभिन्न स्थानों पर मास्क का वितरण किया। एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने मास्क पहनने और कोविड नियंत्रण के क्षेत्र में सामाजिक दूरी बनाए रखने को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया है। बावजूद लोग कोरोना को लेकर जागरूक होते दिखाई नहीं दे रहे हैं। हालात अगर नहीं सुधरे तो स्थिति काफी खतरनाक हो सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद