BL Santosh, organizational general secretary of Guwahati BJP to take stock of election preparations
BL Santosh, organizational general secretary of Guwahati BJP to take stock of election preparations 
असम

चुनाव तैयारियों का जायजा लेने गुवाहाटी भाजपा के सांगठनिक महासचिव बीएल संतोष

Raftaar Desk - P2

गुवाहाटी, 11 जनवरी (हि.स.)। राज्य में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश भाजपा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय सांगठनिक महासचिव बीएल संतोष सोमवार को गुवाहाटी पहुंचे। इस दौरान वे भाजपा के कई पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता लक्ष्य कोंवर ने एक बयान में बताया है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियां बीते कई महीनों से चल रही है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष पार्टी की सांगठनिक तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं से चर्चा करने के लिए गुवाहाटी पहुंचे हैं। भाजपा प्रवक्ता कोंवर ने कहा कि सोमवार की सुबह से रात तक राज्य भाजपा के कई पदाधिकारी, प्रवक्ता, सोशल मीडिया और मीडिया के पदाधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण बैठक में भाग संतोष ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि 2021 में होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने हथियार के रूप में सोशल मीडिया और मीडिया विभाग का उपयोग हथियार के रूप में इस्तेमाल करेगी। इन दोनों क्षेत्र को और अधिक महत्वपूर्ण व शक्तिशाली बनाने के लिए बीएल संतोष ने सोमवार को कामरूप (ग्रामीण) जिला के अमीनगांव के एक बैठक में हिस्सा लेते हुए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव पार्टी के नेता व पदाधिकारियों को दिया। इस संदर्भ में लक्ष्य कोंवर ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव के लिए बीएल संतोष का असम का दौरा कई कारणों से विशेष महत्वपूर्ण है। भाजपा का पहले से ही चुनाव प्रचार चरम पर है। इस समय बीएल संतोष का असम भ्रमण चुनाव अभियान को और तेज करेगा। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार सिलचर में हजारों लोगों की मौजूदगी में भाजपा की पहल पर आयोजित विजय संकल्प समावेश में भाग लिया। सिलचर के पुलिस परेड ग्राउंड में सोमवार आयोजित रैली में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास, मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, राष्ट्रीय महासचिव दिलीप कुमार सैकिया, नेडा के संयोजक डॉ हिमंत विश्वशर्मा व सांसद, विधायक आदि भी उपस्थित थे। लक्ष्य कोंवर ने बताया कि गत दिसम्बर के अंत में करीमगंज में आयोजित भाजपा की कार्यकारिणी बैठक और सोमवार को सिलचर में प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित पार्टी की रैली के प्रभाव से इस बार पूरे बराक घाटी में भाजपा की जीत सुनिश्चित हो गयी है। हिन्दुस्थान समाचार/देबोजानी/ अरविंद-hindusthansamachar.in