bjp-national-general-secretary-dilip-saikia-inaugurates-election-office
bjp-national-general-secretary-dilip-saikia-inaugurates-election-office 
असम

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सैकिया ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

Raftaar Desk - P2

नलबाड़ी (असम), 16 मार्च (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व मंगलदै के सांसद दिलीप सैकिया ने मंगलवार को उदालगुरी जिला के 70 नंबर माजबाट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा चुनाव प्रचार के अस्थायी एक कार्यालय का फीता काटकर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए भाजपा उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए जमकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कही केंद्र और राज्य की भाजपा नेतृत्वाधीन गठबंधन सरकार ने असम के सभी समाज के विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए फिर से एक बार भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। लगभग 300 से अधिक उपस्थित समर्थकों के बीच सांसद ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद के अलावा 70 नंबर माजबाट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार जीतू किसान, उदालगुरी जिला भाजपा उपाध्यक्ष तपन सरकार, आट्शा की पूर्व केंद्रीय कमेटी के सचिव तथा वर्तमान भाजपा नेता पवन बेदिया, माजबाट मंडल भाजपा के सचिव जीवन डेका, पांचनौ सेरफांग समिति के एमसीएल एवं भाजपा के नेता दीपक मोर, किसान मोर्चा उदालगुरी जिला समिति के सचिव व असम प्रदेश चाय मोर्चा के सचिव लाडू लोहार सहित अन्य कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/ अरविंद