assam-election-congress-candidate-shivani-received-a-grand-welcome-upon-reaching-batdrava
assam-election-congress-candidate-shivani-received-a-grand-welcome-upon-reaching-batdrava 
असम

असम चुनावः बटद्रवा पहुंचने पर कांग्रेसी उम्मीदवार शिवानी का भव्य स्वागत

Raftaar Desk - P2

नगांव (असम), 07 (हि.स.)। कांग्रेस महागठबंधन के तहत बटद्रवा की सीट कांग्रेस के हिस्से में आई है। कांग्रेस की ओर से घोषित उम्मीदवार शिवानी बोरा टिकट मिलने के बाद रविवार को अपने चुनाव क्षेत्र बटद्रवा पहुंची। बटद्रवा में शिवानी बोरा का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। बरपूजीया चाराली से लेकर बटद्रवा जुलूस के रूप में बोरा को कार्यकर्ता लेकर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच काफी उत्साह देखा गया। सबसे पहले शिवानी बोरा श्रीमंत शंकरदेव के जन्म स्थान बटद्रवा पहुंची वहां पर उन्होंने आशीष लिया। उसके बाद समर्थकों का आभार ज्ञापित करते हुए कांग्रेस की जीत का भरोसा दिया। ज्ञात हो कि भाजपा ने एक बार फिर से अपनी विधायिका अंगुरलता डेका को उम्मीदवार बनाया है। अंगुरलता असमिया फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री हैं। ऐसे में यहां पर मुकाबला दो महिलाओं के बीच होता नजर आ रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/असरार/ अरविंद