a-large-number-of-people-joined-the-congress
a-large-number-of-people-joined-the-congress 
असम

काफी संख्या में लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

Raftaar Desk - P2

नलबाड़ी (असम), 25 फरवरी (हि.स.)। चुनाव से पूर्व विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं एक पार्टी से दूसरे पार्टी में जाने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में नलबाड़ी जिला के बरखेत्री के चर क्षेत्र के भांगनामारी में गुरुवार को भारी संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये। उल्लेखनीय है कि बरखेत्री विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के युवा नेता दिगंत बर्मन के समर्थन में लोगों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस मौके पर नलबाड़ी जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष जहरूल हक, भांगनामारी जिला परिषद के सदस्य मनोवारा खातून, बरखेत्री ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल मजीद, बरखेत्री ब्लॉक कांग्रेस के सचिव सादुल्ला अली, महिला मंडल की अध्यक्ष विना मनी बोरा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद