आंध्र प्रदेश : कोरोना से पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मानिकख्याल राव का निधन
आंध्र प्रदेश : कोरोना से पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मानिकख्याल राव का निधन 
आन्ध्र-प्रदेश

आंध्र प्रदेश : कोरोना से पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मानिकख्याल राव का निधन

Raftaar Desk - P2

विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), 01 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री पेडिकोंडला माणिक्यला राव का आज विजयवाड़ा में निधन हो गया। उनका पिछले कुछ दिन से कोरोना के साथ अन्य बीमारियों का इलाज भी चल रहा था। माणिक्यलराव 59 साल के हैं। बताया गया है कि कोरोना से पीड़ित मणिक्यालराव को 20 दिन पहले एलुरु कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में कठिनाई के कारण उन्हें एक सप्ताह पहले विजयवाड़ा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। वे पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर रहे थे और शनिवार को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उनकी मौत हो गई। राव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक और चंद्रबाबू नायडू के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में काम किए थे। 2014 में पश्चिम गोदावरी जिले के ताड़ी पल्ली गुदेम के चुनाव क्षेत्र से जीता था। वे पिछले लोकसभा चुनाव में वे नरसापुरम क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भी थे, लेकिन वे चुनाव हार गए। हिन्दुस्तान समाचार / नागराज-hindusthansamachar.in