T Raja Singh
T Raja Singh 
हैदराबाद

Telangana Election 2023: भाजपा विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द, अब गोशामहल सीट से चुनावी मैदान में शामिल

हैदराबाद, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना से अपने इकलौते विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द कर दिया है। पार्टी ने अनुशासन समिति को मिले जवाब पर विचार के बाद यह निर्णय किया है। अपको बता दें मोहम्मद साहब पर विवादित बयान के बाद उनको अगस्त 2022 में निलंबित कर दिया गया था।

गोशामहल चुनाव क्षेत्र से टी राजा का नाम घोषित

भाजपा ने गोशामहल के विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द होने के बाद पार्टी ने उनका नाम तेलंगाना विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची में गोशामहल चुनाव क्षेत्र से घोषित कर दिया है। विधायक राजा सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष किशन रेड्डी और अन्य वरिष्ठ नेताओं को अपने निलंबन को रद्द करने के लिए आभार व्यक्त किया है। तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

क्या था मामला?

अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले टी राजा सिंह कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के बारे में एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने कॉमडियन मुनव्वर फारुखी और उनकी मां के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसी वीडियो में उन्होंने कथित तौर पर पैगंबर पर अपमानजनक टिप्प्णी कर दी थी। इसके बाद उन्हें अरेस्ट किया गया था। बाद में पार्टी ने निलंबित कर दिया था। तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में राजा सिंह का निलंबन रद्द किए जाने से उनका पार्टी टिकट पर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। निलंबन रद्द किए जाने पर राजा ने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया है।

तेलंगाना उच्च न्यायालय ने नवंबर में टी राजा को जमानत दी थी

पुलिस के अनुसार टी राजा सिंह ने हैदराबाद में 30 मार्च को आयोजित राम नवमी शोभा यात्रा जुलूस में अपने भाषण के माध्यम से विभिन्न समुदायों के बीच शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश की थी, जिसके बाद अफजलगंज पुलिस ने उन पर मामला दर्ज किया था। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें नवंबर में इस शर्त पर जमानत दी थी कि वह भड़काऊ भाषण या आक्रामक सोशल मीडिया पोस्ट करना बंद कर देंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in